*नवाबगंज व संकिसा की जिम्मेदारी वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र यादव व रामसेवक को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में चुनाव समितियों का गठन किया है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभारी व सह प्रभारी बनाये गये। सभी क्षेत्रों में चार लोगों के अध्यक्ष वाली समिति में नगर पालिका सदर में पांच प्रभारी व 15 सह प्रभारी घोषित किये गये। नगर पंचायत नवाबगंज व संकिसा की जिम्मेदारी वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव को सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति पर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के प्रभारी बनाये गये है। अध्यक्ष मण्डल में पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, जिला प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य व मोहम्मद इरफानुल हक कादरी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सदर के लिए बनायी गई समिति में पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा0 अरविन्द गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, वरिष्ठ नेता महेन्द्र कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमर खां को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सरल दुबे, पुष्पेन्द्र यादव, रामानन्द प्रजापति, नागेन्द्र शाक्य, युनूस अंसारी, रामविलास राजपूत, नरेन्द्र शाक्य, रजत क्रांतिकारी, विवेक यादव, राघव दत्त मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी, सुलक्षणा सिंह, संजीव यादव, चन्द्रेश राजपूत व अरविन्द कश्यप को सह प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि नगर पंचायत नवाबगंज का प्रभारी वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव को प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही नागेन्द्र सिंह शाक्य, उदय प्रताप भोला यादव, ओमप्रकाश शर्मा, पीयूष यादव, बिजेन्द्र यादव, केशव यादव व मनोज शाक्य को सह प्रभारी बनाया गया है। नगर पंचायत शमशाबाद का प्रभारी सपा नेता प्रताप सिंह यादव, अजीत कठेरिया व सर्वेश अम्बेडकर को बनाया गया। वहीं मनोज मिश्रा, नारेन्द्र शाक्य, संतोष दिवाकर, बृजेश पाल व राघव दत्त मिश्रा को सह प्रभारी बनाया। नगर पंचायत खिमसेपुर का प्रभारी सपा नेता जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामसेवक यादव व अरसद जमाल को बनाया गया। वहीं आलोक यादव, राहुल देव वर्मन, नवरंग सिंह यादव, रोहिताश यादव, अमित यादव, गौरव यादव को सह प्रभारी बनाया गया। नगर पालिका कायमगंज का प्रभारी प्रताप सिंह यादव, अजीत कठेरिया व सर्वेश अम्बेडकर को बनाया गया। इसके साथ ही रामप्रकाश कल्लू यादव, रामसरन कठेरिया, संतोष दिवाकर, डा0 सीपी निर्मल, ओमप्रकाश उर्फ बिहारी यादव, आनन्द यादव, शिवम यादव, सहाब खां को सह प्रभारी बनाया गया। नगर पंचायत कम्पिल का प्रभारी प्रताप सिंह यादव, अजीत कठेरिया, सर्वेश अम्बेडकर को बनाया व सह प्रभारी किशन पाल, आकिल खां, मन्नान खां, करन माथुर, युनूस अंसारी, रामविलास माथुर, साजिद अली, जितेन्द्र, सरदार तोषित प्रीत सिंह व शशांक सक्सेना को सह प्रभारी बनाया गया। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद का प्रभारी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामसेवक यादव, अरसद जमाल सिद्दीकी को बनाया गया। सह प्रभारी युनूस अंसारी, राजीव चतुर्वेदी, सुभाष शाक्य, बृजेश पाल, अनुराग यादव, ओमप्रकाश शर्मा, अमित यादव, सरदार तोषित प्रीत सिंह, शशांक सक्सेना को बनाया गया। नगर पंचायत कमालगंज का प्रभारी जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामसेवक यादव, अरसद जमाल को बनाया गया। सह प्रभारी जियाउद्दीन खान, रासिद जमाल, सिराजुल आफाक मुन्ना, समीर यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, मनोज यादव को बनाया गया। नगर पंचायत संकिसा की जिम्मेदारी वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र यादव, रामसेवक यादव को सौंपी गई। वहीं सह प्रभारी नागेन्द्र शाक्य, नवरंग सिंह यादव, उदय प्रताप भोला यादव, गौरव यादव, संतोष दिवाकर, पंकज यादव, राहुल देव वर्मन को बनाया गया।
मुन्नू बाबू सहित चार वरिष्ठ नेता अध्यक्ष मण्डल में
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बनाये गये चुनाव प्रभारी व सह प्रभारियों के अध्यक्ष मण्डल में लोकसभा से संबंधित चारों लोगों को शामिल करके भविष्य के संकेत दिये है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को शायद अभी से ही नजर में रखा जा रहा है। इसलिए अध्यक्ष मण्डल में पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी चन्द्रभूषण सिंह, जिला प्रभारी नवल किशोर शाक्य, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व जिला प्रभारी मोहम्मद इरफानुल हक कादरी को शामिल किया गया है। अध्यक्ष मण्डल के गठन को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव में पूरी ताकत के साथ अपना दमखम दिखायेगी।