फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधानसभा के काशीराम कॉलोनी सेक्टर 60 में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम महिला सभा की नगर उपाध्यक्ष सुधा सिंह और संध्या संखवार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। जिसमें महिलाओं का एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। आज जिस प्रकार भाजपा अपने निजी हितों के कारण समाज की महिलाओं के हित को दरकिनार करते हुए काम कर रही है उससे हर महिला को भाजपा की नीतियों से पीड़ा और कष्ट पहुंचा है। रसोई गैस से लेकर के राशन और घर का बिजली का बिल सब कुछ दोगुना हो चुका है। जिससे मध्यवर्गीय महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। सपा महिला सभा की सभी महिलाओं ने एक सुर में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सपा महिला सभा ने सेक्टर 60 में लगायी पीडीए जन चौपाल
