सपा महानगर अध्यक्ष ने केक काटकर मनाया जनपद का स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में त्रिपोलिया चौक पर केक काटकर फर्रुखाबाद की वर्षगांठ मनायी गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जनपद को विकास मिलना चाहिए। भाजपा के जनप्रतिनिधि को दिखायी नहीं दे रहा है कि विकास न हो पाने के कारण आज दूसरे जनपद में फर्रुखाबाद के युवा भटक रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले २०२७ में प्रचण्ड बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनेगें। साथ ही उन्होंने राहगीरों को भी केक खिलाकर फर्रुखाबाद की वर्षगांठ की बधाई दी। इस मौके पर प्रवेश कटियार, अमित यादव, रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद खां, वीना शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता, गौरव सक्ससेना, अमित यादव खंडिया, हाशिम, तनिष्क गुप्ता, अमन भारद्वज, सीताराम खंडेलवाल, अभिषेक गुप्ता, विमल गुप्ता, हरिओम सक्ससेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *