
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को पार्टी कार्यालय आवास विकास में फ्रंटल संगठनों के महानगर अध्यक्षों की बैठक राघवदत्त मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने अपने सभी फ्रंटल महानगर अध्यक्षों एवं समाजवादी साथियों के साथ सर्वप्रथम गुरु नानक की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। राघवदत्त मिश्रा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सभी लोग जुट जायें और ०१ दिसंबर तक अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिए फार्म भरकर मेरे पास जमा करें। जिससे संबंधित बूथों पर जाकर नये वोट बनवाये जा सकें और पुरानी निष्क्रीय वोटों को सूची से हटवाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी महानगर के पदाधिकारी अपनी कार्यकारिणी भी सौंपें। जिससे २०२४ की लड़ाई लड़ी जा सके और बूथ को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि २०२४ में भ्रष्टाचारी व धोखेबाज सरकार से मुकाबलाकरने के लिए अभी से तैयार हो जायें और उन्हें शिकस्त देने के लिए सभी बूथ मजबूत करे। जिससे पार्टी प्रत्याशी को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम लोग अभी से लग जायें। इस मौके पर खुर्शीद अहमद, अमित यादव, पूजा कठेरिया, करन सिंह मौजूद रहे। अधिवक्ता सभा के नगर अध्यक्ष आशुतोष जाटव का सभी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया। इस दौरान कमल हसन सुलक्षणा सिंह,रिंकू यादव, रफी अहमद, आदित्य मिश्रा, मनोज, डॉ0 शिवम अवस्थी, अमन भारद्वाज, अजय यादव, सूरज यादव, सत्यम अवस्थी, विकास गुप्ता, अभिषेक गिहार, अतुल वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
