
नये चेहरों को मिली तरजीब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को महानगर समाजवादी पार्टी की आवास विकास स्थित कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने की। संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की संशुस्ति पर प्रांतीय नेतृत्व ने महानगर कमेटी को अनुमोदित किया है। पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने अपनी नगर कमेटी की घोषणा की। पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने कहा कि बड़ी कठिन परिस्थितियों में महानगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौपी गयी हैं। महानगर कमेटी के साथियो को बड़ी गंभीरता के साथ विचिलित न होते हुए लड़ाई को लडऩा है। उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा आराम को बिल्कुल भूल जाये और पूरी तरह मेहनत में जुट जाएं, क्योंकि 2024 की ये लड़ाई समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण लड़ाई है। हर तरह से हर कीमत पर हमें जनपद और प्रदेश को जिताना है। यूनुस अंसारी ने कहा कि कमेटी में नये चेहरों को तरजीब मिली है। जिस ओर जवानी चलती है उस और जमाना चलता है। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा की कार्यशैली को मैं भली भांति जानता हूं और मुझे विश्वाश है कि जनपद महानगर कमेटी ही नहीं बल्कि अपने कार्यो को पूरा करेगी। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा महानगर अध्यक्ष सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के साथ हर विषम परिस्थितियों मैं खड़ा हूं, लेकिन पार्टी को एवं अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए हर तरीके से हम सभी पदाधिकारी लग जाये। हम सभी की मेहनत ही 2024 के परिणाम तय करेगी। साथ ही उन्होंने अपनी कमेटी की 51सदस्यीय की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सभासद कुलदीप भारद्वाज, सलीम अंसारी, सारिक अली, रिषी अवस्थी, खुर्शीद अहमद खां, अफजल खां को बनाया है। महासचिव रजत महेश्वरी बने। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमन भारद्वाज को दी है। सचिव ममता शर्मा, आदित्य मिश्रा, डा0 शिवम अवस्थी, ठा0 जयवीर, अभिषेक गुप्ता, आरिफ खान, अतुल शर्मा, अमन सैनी, अभिषेक गिहार, उरुज खान, अमित यादव, दीपांशु कटियार, मो0 नफीस राईन, रवि वाल्मीकि को बनाया है। कार्यकारिणी में सदस्य मोहित यादव, विवेक सक्सेना, यूसुफ खान, हरिओम सक्सेना, साहिल यादव, अर्चित मिश्रा, गोपाल दुबे, सत्यम वर्मा, रहीस मिर्जा, तस्लीम, प्रशांत कुमार शाक्य, पंकज यादव, इरफान खान, मोहन दुबे, इंशात सिंह, नवनीत तिवारी, मोहित पाल, मो0 नसीम, मो0 रानू खान, विकास यादव, सूरज सक्सेना, सुनीता, राहुल भाटिया, सत्यम अवस्थी, लवी मिश्रा, गौरव सक्सेना, विमल कुमार गुप्ता को बनाया है। इस मौके पर रोमित सकसेना, रफी अंसारी, पंकज गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, निजाम अंसारी, बेंचेलाल यादव, मनोज गौर, पंकज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सभासदी चुनाव में सात वोट पाने वाला बना नगर महासचिव
फर्रुखाबाद। सभासदी का चुनाव लडऩे के दौरान मात्र सात वोट पाने वाले रजत क्रांतिकारी को नगर महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में पार्टी कितनी मजबूत होगी, यह राम भरोसे है। जब भी वह पार्टी के कार्यक्रम में आते है तो अकेले बाइक से आते है, कभी भी दस कार्यकर्ताओं के साथ नहीं आये। ऐसे में एक वरिष्ठ नेता की कृपा पात्र से नगर महासचिव का पद कब्जायने मे सफल हो गयेे, लेकिन पार्टी को कितनी सफलता दिला पायेंगे यह तो भविष्य बतायेगा।
