सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए घर-घर मांगे वोट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने अपनी टीम के साथ जन सम्पर्क कर वोट मांगे। ग्राम फरसोली मिलिकिया में संजीव यादव, राजेश कुमार, अरविन्द कुमार, जबर सिंह, रामज्ञान यादव, मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, नीरज कुमार, रघुनंदन के साथ जन सम्पर्क किया। वहीं रानीपुर गौर में मोइन खान, आलोक यादव, शीलू यादव, अरुण यादव, मुनेश्वर सिंह, राजीव यादव, धु्रव सिंह के साथ वोट मांगे। रानीपुर में जन सम्पर्क के दौरान गेहूं काट रहे किसानों से सपा के लिए वोट मांगे और कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए समाजवादी पार्टी को वोट करें। भाजपा की जुमलेवाजी सरकार से बचें। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताये, तभी संविधान बचेगा। रोजगार मिलेगा, शिक्षा मिलेगी और नौजवानों का भविष्य मिलेगा। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, राजेन्द्र सिंह, रामाधार सिंह, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, अमित यादव, दीप सिंह, मदनपाल, अनिल यादव, पवन कुमार, कश्मीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। साथ ही कई गांवों में पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा के साथ जन सम्पर्क किया और आयोजित चौपाल में बढ़-चढक़र सैनिक प्रकोष्ठ ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *