सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। उन्होंने सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न गांवों में जन सम्पर्क किया। सिरमौरा बांगर पहुंचकर सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ अम्बेडकर जयंती मनायी। सभी पूर्व सैनिकों ने डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अनूप जाटव, कुलदीप जाटव, शैलेन्द्र जाटव, भूरे जाटव, रामवीर, मुकेश जाटव, अजीत जाटव, अमित कुमार, सुधीर कुमार के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मदनपाल, मनोज कुमार, दीप सिंह, वेदप्रकाश, रामाधार, यशभान, अमित कुमार, पवन कुमार, बहादुर जाटव, सर्वेश कुमार, अनिल यादव, अशोक कुमार, शम्भू दयाल आदि लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने भी पहुंचकर अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *