नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष के आवास पर पीडीए की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौर बांगर निवासी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए निर्देश परर पीडीए परिवार को बढ़ावा देने के लिए अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिले से प्रभारी प्रधान विजेंद्र सिंह यादव को बनाकर भेजा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने पीडीएफ परिवार को बढ़ावा देने पर चर्चा की। सभी ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत बनाने के लिए पीडीए परिवार को बहुत मेहनत करके आगे बढ़ाया जाएगा तथा समाजवादी पार्टी के कई बिंदुओं पर लोगों ने चर्चाएं की। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, जिला महासचिव मुजाहिद अंसारी, बॉडी नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव, नसरुद्दीन, आफाक अली, फारूक अली, फैजान खान, मुबीन खान, अमित यादव सहित लगभग एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
पीडीए परिवार बढ़ाने पर सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक सम्पन्न
