इटावा, समृद्धि न्यूज। जिला पंचायत सभागार में सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल के संयोजन में मासिक बैठक पूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि सर्वेश शाक्य, आशीष राजपूत, सिगरेश यादव, बृजेंद्र यादव, विक्की गुप्ता, रमेश यादव, राहुल जाटव, अश्वनी यादव आदि ने अपने-अपने विचार रखकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी चुनाव कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सभी पदाधिकारियों की उपस्थित रहे।
सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक सम्पन्न
