कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती पर उन्हें याद कर धूमधाम से मनाई गई।
सुशासन दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आन्नद ने ’’भारत रत्न’’ ओजस्वी कवि, दार्शनिक एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर ’’सुशासन दिवस’’ के रूप में मनाते हुये उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एसपी ने कहा कि “अटल के विचारों और आदर्शों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और सुशासन के लिए नए आयाम स्थापित किए। हम सभी को उनके बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को यादकर पुष्प अर्पित किए
