अलीगंज तथा जैथरा में विधि विधान से हुआ सपा कार्यालय का उद्घाटन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा के अंतर्गत अलीगंज तथा जैथरा में सपा प्रत्याशी नवलकिशोर शाक्य के कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ विधि विधान से सम्पन्न हुआ। अलीगंज में इस अवसर पर रवेंद्र पाल पालिया, बालकराम यादव, वाशुदेव सिंह शाक्य, प्रेमचन्द्र कश्यप, किशनपाल यादव, रामब्रजेश यादव, ब्रजेश सागर, कृपाल सिंह दिवाकर, नूनील सक्सेना, नरेश पाल, नूरहसन, सुभाष शाक्य, सुरेश शाक्, इन्द्रपाल शाक्य, सुधीर शाक्य, नागेंद्र शाक्य, विनोद यादव, रवेंद्र यादव, जुगेंद्र यादव, सुरेश पाल तथा राजेश यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं जैथरा में रवेंद्र पाल पालिया ने फीता काटकर कार्यालय का उद्धघाटन किया। लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवलकिशोर शाक्य ने जनता से वायदा किया कि मैं आधी रात आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूँगा। इस दौरान जसवीर सिंह, मनोज सिंह, बालकराम पाल, राम ब्रजेश सिंह, दिनेश प्रधान, छोटेलाल शाक्य, वेदराम पाल, राजुद्दीन प्रधान, प्रवेश प्रधान, उदयवीर शाक्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामब्रजेश सिंह प्रधान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *