सपाइयों ने कैम्प लगाकर जनता की सुनी समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला-मोहल्ला जनसुनवाई के दूसरा कैम्प मोहल्ला नबाब न्यामत खां पश्चिम के बाल्मीक मंदिर पर लगाया गया। शनिवार को कैम्प के प्रभारी रवि बाल्मीक, खुर्शीद अहमद, सत्यम अवस्थी, अमन भारद्वाज आदि पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में आम जनता की समस्यओं को सुना। समस्या बताने वालों में नन्ही देवी, जगदीश बाल्मीक, कमला बाल्मीक, चुन्नी देवी, रजनीश बाल्मीक, रणधीर कुमार बाल्मीक, अनुराग बाल्मीक, रोहन कुमार, सुनील कुमार बाल्मीक, जगदीश कुमार, बब्लू बाल्मीक, अमन बाल्मीक, रवि कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार बाल्मीक समेत 37 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। जिस पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने बताया ज्यादातर समस्याएं नगर पालिका से सम्बंधित है। जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर पालिका को अवगत करायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *