
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 2 अक्टूबर को सपा का प्रतिनिधिमंडल सिक्किम में शहीद हुए जवान दिनेश कुमार यादव के पैतृक गांव बमिया पोस्ट रूपनगर ब्लॉक मोहम्मदाबाद में पहुंचा। जहां शहीद के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने शहीद दिनेश कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार वालों से कहा कि वह शहीद दिनेश कुमार यादव की अपने गांव में प्रतिमा लगवाएं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर उनकी प्रतिमा का अनावरण करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी नवल किशोर शाक्य, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, डा0 नवरंग सिंह, बेंचेलाल यादव, के0के0 यादव, अमित यादव, कश्मीर सिंह, साजिद अली खान, विवेक यादव, जहान सिंह लोधी, अरविंद कश्यप, संजय यादव, शिवशंकर शर्मा, सुलक्षणा सिंह मौजूद रहे।
