सपा ने की जन चौपाल के माध्यम से लोकसभा चुनाव को साधने की तैयारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी जन चौपाल का आयोजन जनपद में बूथ स्तर पर सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में कायमगंज के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम द्वारा कार्यक्रम हुआ और पुलिया चौराहा होते हुए तहसील तक पैदल मार्च किया। जिसमें चंद्रपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव जिताने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के अध्यक्ष को निर्देश दिये। इस मौके पर इलियास मंसूरी, बेचेलाल यादव, के.के यादव, विवेक यादव, मारिया खान, पुष्पेंद्र यादव, जहान सिंह लोधी, संदेश राजपूत, रफी अहमद, अमन बाथम, निर्दोष यादव, मनोज, अंकित यादव, अभिजीत, सैफी, लल्ला राजपूत, आसिफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में सेक्टर स्तर पर जन चौपाल लगायी गयी। इस मौके पर इंद्रेश यादव, रामकिशन सक्सेना, उदयवीर प्रजापति, सतीश शाक्य, पिंटू शाक्य, अनुज, अनिल शाक्य, ओमकार शाक्य, श्याम लाल बाथम, फूलसिंह अंबेडकर, किशन पाल यादव, प्रकाश मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मुजीबुल हसन की अध्यक्षता में प्राइमरी स्कूल में जन चौपाल लगायी गयी। जिसमें सपा को मजबूत करने की रणनीति बनी। इस मौके पर पूर्व प्रधान कयूम, लल्लू, राजा, बसारत, नासिर असलम शेख आदि लोग मौजूद रहे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव व जिला कार्यकारिणी सदस्य देव पाल सिंह यादव ने राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भुडिय़ाभेड़ा, बमियारी, ईमादपुर पमारान, नगरिया जवाहर, अमृतपुर, बनारसीपुर, करनपुर घाट आदि गांवों में जनसंपर्क कर जन चौपाल लगायी और बूथ प्रभारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करने के लिए कहा। इस मौके पर रुकमंगल सिंह, दल सिंह, राम नरेश यादव, सतेंद्र कुमार, गंगा सहायत अनिल राठौर, राजीव कुशवाहा, गंगाराम, शिवलाल, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र पाण्डेय आदि सपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *