राघवदत्त मिश्रा ने मुख्य न्यायमूर्ति को भेजा पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मिल रही धमकियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ायी जाये। इसके लिए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने मुख्य न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय को पत्र भेजकर सपा के राष्ट्री अध्यक्ष को एनएसजी सुरक्षा कवर उपलब्ध कराने की मांग की है।
सपा नेता द्वारा मुख्य न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय को भेजे पत्र में दर्शाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी उ0प्र0 का मुख्य विपक्षी दल है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बेहद लोकप्रिय एवं आम जनता के दु:ख.सुख में सदैव उपलब्ध रहने वाले नेता हैं। उनके प्रदेश व देश भर में निख्तर विभिन्न जगह पर कार्यक्रम निर्धारित रहते हैं। उ0प्र0 की कानून व्यवस्था बहुत ही कमजोर स्थिति से गुजर रही है। कुछ दिन पूर्व ही सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक व्यक्ति द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई है। सरकार द्वारा उस अमुक व्यक्ति पर किसी भी तरीके की कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही प्रदेश सरकार ऐसी मानसिकता के लोगों पर कार्यवाही कर रही है। कहीं न कहीं ऐसा महसूस होता है सरकार ने विपक्ष के नेताओं पर हमले करने के लिये अपने लोगों को मौन सहमति दे दी है, जो कि भारतीय राजनीतिक की खूबसूरत परम्पराओं को एक तरह से कुंठित करने का कार्य कर रही है। हमारे लोकतंत्र में राजनैतिक शिष्टचार को एक अहम हिस्सा दिया गया है, किन्तु आज के परिदृश्य में उ0प्र0 में स्वच्छ लोकतंत्र खत्म होने की कगार पर है। ऐसी परिस्थितियों में केन्द्र और उ0प्र0 में डबल इंजन की सरकार होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा केन्द्र सरकार द्वारा वापस ले लेना कहीं न कहीं उनकी सुरक्षा में एक बहुत बड़ी कमी दिखाता है। आज के समय में देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी एवं सबसे अधिक लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार पर है, लेकिन केन्द्र सरकार इस विषय पर मौन साधे बैठे है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी कवर की सुरक्षा हेतु केन्द्र सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एनएसजी सुरक्षा कवर उपलब्ध कराये जाने की सपा ने उठायी मांग
