फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
छोटे लोहिया के नाम से जाने जानेवाले पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की। सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। चन्द्रपाल यादव ने कहा कि उनके सानिध्य में काम करने का अवसर मिला। वह हृदय के धनी थे। उनके मन में प्यार की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उन्होंने हमेशा समाजवाद को आगे बढ़ाया। लोकसभा प्रभारी नवल किशोर शाक्य ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के बारे में जितना कहा जाए कम है, उन्होंने नेताजी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि वह जनेश्वर मिश्र का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र ने हर समाज को समाजवादी विचारधारा से जोडऩे का काम किया। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव विचारधारा बनाम झूठ फैलाने वालों के बीच की है। यूनुस अंसारी ने जनेश्वर मिश्र से मिले सानिध्य को साझा किया। जहान सिंह लोधी, सौरभ कटियार, नंद किशोर दुबे, धीरज मिश्रा ने विचार रखे और नेता जी के साथ जनेश्वर मिश्र ने हर लड़ाई लड़ी और संघर्ष करते हुए पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर इलियास मंसूरी, जितेंद्र सिरौली, सुधांशु पाठक, बेंचेलाल यादव, अनूप मिश्रा, रवी यादव, राजन यादव, विनीत परमार, निजाम अंसारी, आशुतोष अवस्थी, सूर्यांश अवस्थी आदि मौजूद रहे। संचालन मुन्ना यादव ने किया।
