पुण्यतिथि पर सपाइयों ने लोकबंधु राज नारायण को किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास स्थित लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर ने कहा कि जिस प्रकार लोकबंधु राज नारायण एक मात्र ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने बीते समय की कांग्रेस सरकार का सामना करते हुए इंदिरा गांधी को हराया था। जब पूरे देश में कांग्रेस की तूती बोलती थी, उसके बावजूद वह कांग्रेस के सामने डटकर खड़े रहे। वर्तमान समय में भाजपा सरकार की तानाशाही के आगे समाजवादी पार्टी भी लोकबंधु के विचारों को आगे बढ़ाते हुए डटकर मुकाबला कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कड़ी चुनौती देगी। इस अवसर पर राजपाल यादव, समीर मिर्जा, कामेश कटियार, अनिल यादव, अभिषेक गिहार, बंटी यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर सभी जनपदों में मनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *