फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक सुचिता और क्रांति के लिए याद किए जाने वाले लोकबंधु राज नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभी पदाधिकारियों ने लोकबंधु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा राज नारायण बहुत ही जिंदादिल इंसान थे और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उन्हें पूरा विश्वास था सत्ता की विराट बहुमत के सामने भी वह राजनीतिक सुचिता के लिए लड़े और आज इतिहास में उन्हें लोकतंत्र में क्रांति के एक शिलालेख के तौर पर याद किया जाता है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि राज नारायण जहां भी अन्याय होता देखते थे वहीं न्याय के लिए संघर्ष को तैयार हो जाते थे। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने कहा कि राज नारायण डॉ0 लोहिया के नेतृत्व में आजाद भारत के पहले राजनीतिक आंदोलन में शामिल थे और बाद में जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने और उन्होंने गांव गरीब किसान मजदूर तक स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचे गांव तक सरकारी चिकित्सा से लोगों का सहायता हो सके, इसका प्रयास किया आज हम सब उन्हें एक अच्छे समाजसेवी नेता के तौर पर याद कर रहे हैं। इस दौरान शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, रवि भारद्वाज, गगन सिंह, पंकज गुप्ता, पद्मेश रंजन श्रीवास्तव, पवन चतुर्वेदी, आयुष सक्सेना, अंशुल पाल, अजय यादव, शैलेंद्र सिंह, शिवम पटेल, विवेक भारद्वाज, स0 प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर लोकबंधु राज नारायण सिंह को सपाइयों ने किया याद
