पीडीए परिवार की एकता से घबरायी भाजपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व डा0 नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल लोहिया पहुंचा। जहां पीडि़त परिवार से हालचाल लिये और सहायता राशि प्रदान की।
प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, डा0 नवल किशोर शाक्य, अभिषेक शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, इलियास मंसूरी, सौरभ कटियार, नरेन्द्र सिंह यादव, राधेश्याम सविता, शिवम यादव, अफजाल अहमद फारुकी, रामपाल सिंह यादव, चंद्रेश राजपूत, मिथुन शाक्य, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य, प्रतिभा यादव, शिवशंकर शर्मा, राजपाल यादव, अखिल कठेरिया, आदित्य यादव, मो0 अकलीम खां आदि लोगों ने डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्मदाबाद के पट्टी प्रदुम्मन निवासी रामसिंह शाक्य पुत्र फकीरेलाल तथा उनकी पुत्रियों दीक्षा व सुधा से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता हेतु चेक सौंपी। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार के साथ हम खड़े है। वह अकेला न समझे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भाजपा के लोग कह रहे है कि यह सपा के है, जबकि मानवेन्द्र यादव उर्फ टॉर्जन कभी सपा में था ही नहीं, और न ही वह सदस्य है। जबकि मानवेन्द्र यादव भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है, आरोप लगाने से पहले वह अपना गिरेवान जरुर झांक कर देखे। भाजपा के लोग सपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का किसी पीड़ित से मिलना उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अच्छी बात है, लेकिन सांसद ने नगला छेदा वाले प्रकरण में आवाज क्यों नहीं उठायी। जिससे क्षुब्ध होकर दिलीप राजपूत ने आत्महत्या कर ली। जन प्रतिनिधि खुद समाज का उत्पीडऩ कर रहे है। दोनों मामलों में आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है। पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।
सपा प्रतिनिधि मण्डल ने पीडि़त परिवार को दी आर्थिक सहायता
