
फर्रुखाबाद, समृद्ध न्यूज। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कारगिल विजय दिवस एवं मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में हाथों में काली पट्टी बांधकर और कैंडिल मार्च सपा कार्यालय से डॉ0 राम मनोहर लोहिया मूर्ति तक निकाला गया और अंत में डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की मूर्ति पर समापन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डांॅ0 अरविंद गुप्ता ने बताया मणिपुर में महिलाओं के साथ जो दरिंदगी हुई है उसकी हम लोग घोर निंदा करते हैं। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के0के0 यादव ने कहा हम लोग उन शहीदों को नमन कर रहे हैं जिन लोगों ने कारगिल युद्ध में अपनी जान निछावर कर दी और हमारे देश को जीत हासिल कराई थी। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ बेचेलाल यादव ने कहा जनपद के 2 सैनिक जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे हम लोगों ने उनके घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी धर्म पत्नियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के सर्वेश कुमार, अमित कुमार, रघुवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोहर लाल, बृजेश यादव, हरमोहन सिंह, अशोक कुमार, सर्वेश यादव, सुशील कुमार, एमपी सिंह, छोटे सिंह सहित कई सैनिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, अरविंद कश्यप, अजय यादव, संजय यादव, शिव शंकर शर्मा, माजिद अली, सुभाष शाक्य एडवोकेट, नीलम चौहान, पूजा कठेरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
