रचना की पृष्ठभूमि और इससे जुड़ी देशभक्ति की भावना के बारे में दी जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने रि0पु0 लाइन्स फतेहगढ में देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अधि0/कर्म0गण एवं रिकू्रट आरक्षियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को वन्दे मातरम के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रचना की पृष्ठभूमि और इससे जुड़ी देशभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गीत देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण प्रेरणा दी थी। पुलिसकर्मियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। पुलिस लाइन सभागार भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति का वातावरण बन गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारत की एकता, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का अमर प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालय में व जनपद के समस्त थानों/कोतवाली पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
एसपी ने रि0पु0 लाइन्स में सामूहिक रुप से किया वंदे मातरम का गायन
