सपा ने पुराने साथियों को जोडऩे व सम्मानित करने का काम किया शुरु

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी इन दिनों मिशन 2027 को लेकर गांव-गांव, गली-गली पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का बखान कर रही है। नई सपा के नारे को बुलंद करते हुए युवाओं व बुजुर्गों को जोड़ते हुए अच्छी पहल पार्टी लगातार कर रही है। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व महासचिव इलियास मंसूरी ने इस पहल की शुरुआत की है। पार्टी पूरे जनपद में पुराने समाजवादियों को जोडऩे व उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रही है और फोन भी सम्पर्क किया जा रहा है। जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत हो। इलियास मंसूरी ने कहा कि पुराने सदस्य व संगठन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। जो नेताजी के समय से काम कर रहे है। मनिहारी निवासी मुख्तार अहमद टेनी के निवास पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष व जिला महासचिव ने शाल ओड़ाकर उन्हे सम्मानित किया। टेनी ने कहा कि पुराना सिलसिला शुरु हो गया है। आप सभी लोग सपा की सरकार बनाना चाहते है, जुर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाली एक ही पार्टी समाजवादी है। इलियास मंसूरी ने बताया कि सभी पुराने साथियों को सूचीबद्ध तरीके से सम्मानित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *