एसपी ने छह निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने अपराध निरीक्षक सहित 6 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना फतेहगढ़ के अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक राजेपुर का चार्ज दिया है। वहीं निरीक्षक पुलिस लाइन तेज सिंह को अपराध निरीक्षक थाना फतेहगढ़, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार महिला थाना से थाना कमालगंज, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन से थाना मेरापुर, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार पुलिस लाइन से महिला थाना, उपनिरीक्षक गीतम सिंह व0उ0नि0 थाना कमालगंज से व0उ0नि0 थाना नवाबगंज भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *