एसपी ने हत्याहरण तीर्थ मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हरदोई, समृद्धि न्यूज। बेनीगंज थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल हत्याहरण तीर्थ पर भादों मास के प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मेला परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हत्याहरण तीर्थ का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

हत्याहरण तीर्थ की पहचान केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा है। मान्यता है कि यही वह पावन स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा से पांचाल नरेश द्रुपद के पांचों पुत्रों की हत्या का पाप हर लिया था। इसी कारण इसका नाम हत्याहरण पड़ा। हर साल यहां देशभर से हजारों श्रद्धालु स्नान, पूजा-अर्चना और मेला में शामिल होने के लिए आते हैं। एसपी  जादौन ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *