वाराणसी, समृद्धि न्यूज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पूर्व कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए रैन बसेरा में जलभराव को लेकर सपाईयों ने प्रदूषित जलभराव पानी में बैठकर विरोध दर्ज कराया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद भैयालाल यादव ने मिनी सदन (टाउनहाल) के ठीक बगल में अस्थाई रूप से बने कांवड़ यात्रियों के लिए बने रैन बसेरा में घुटने तक पानी भरने के कारण क्षुब्ध होकर सपा नेताओ ने पानी में बैठकर विरोध जताते हुए अविलंब पानी निकालने की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद भैयालाल यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर भष्टाचार में तब्दील एवं काशी की जनता को छला जा रहा है। सरकार से लेकर काशी में मेयर तक कांवड़ यात्रियों के सुविधा के लिए बड़े बड़े हवा हवाई दावे किए जाते है मगर सुविधा के नाम पर अधिकारी सिर्फ खानापूर्ती करते है। सपा नेताओ ने कहा कि काशी में सर्वाधिक पार्षद भारतीय जनता पार्टी के सदन में होने एवं मेयर से लेकर विधायक मंत्री भाजपा के है, मगर कांवड़ यात्रियों के लिए कोई सुविधाजनक व्यवस्था न होने के कारण सपा नेताओ में आक्रोश व्याप्त है। सपा नेताओ ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के लिए काशी में बने विभिन्न स्थानों पर अस्थाई रैनबसेरा में सुविधाजनक व्यवस्था समय पर नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराऐगे।
कांवड़ यात्रियों के बने रैनबसेरों में जलभराव, सपा कार्यकर्ताओं ने पानी में बैठकर जताया विरोध
