सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई लाल भारती का किया स्वागत: बोले- पीडीए की एकजुटता से 2027 में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री

बाबा साहेब का मिशन अधूरा, अखिलेश यादव करेंगे पूरा: मिठाई लाल भारती

हलिया (मिर्जापुर): समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का भव्य स्वागत किया गया। लालगंज पहुंचने में रास्ते में उन्हें जगह-जगह फूलमालाएं पहनाई गईं। समाजवादी पार्टी छानबे विधानसभा पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता से 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की तानाशाही और सांप्रदायिक सोच से प्रदेश को मुक्ति मिलेगी। भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जो मिशन अधूरा रह गया था उसे अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करेंगे। यह बात उन्होंने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया था मगर आज यह दोनों ही खतरे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा न कर सके तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि 2024 की तरह ही 2027 में भी सपा प्रदेश में शानदार प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर पीडीए का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 37 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। कहा कि भाजपा सरकार विकास नहीं कर पा रही है। बढ़े हुए टैक्स से आम जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष कर रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। तैयारी को लेकर के आज यहां सम्मेलन कर रहे है।.बूथ स्तर से लेकर के राष्ट्रीय स्तर तक संगठन में हर जाति और बिरादरी के लोगों को स्थान दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं को भी सम्मान दिया जाएगा। 2027 का चुनाव हमारे लिए चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है। यह चुनौती इस बात के लिए है क्योंकि संविधान खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संविधान को निष्क्रिय किया जा रहा है और आरक्षण को निष्क्रिय किया जा रहा है और इसलिए हम बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के माध्यम से संविधान को बचाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। 2027 के चुनाव में बीजेपी का कोई मंत्र काम नहीं करेगा चाहे वह अमित शाह का मंत्र हो या मोदी का मंत्र।
भाजपा ने केवल जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। हमारे पास बहुत सारे मुद्दे हैं। बीजेपी के खिलाफ इसको लेकर इस बार चुनाव में हम उतरेंगे। हमारी लड़ाई किसी से है तो वह भारतीय जनता पार्टी है, क्योंकि बीजेपी संविधान विरोधी है और गरीब विरोधी है।
इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश बिन्द, अशोक यादव, मुन्नी यादव, कीर्ति कोल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, राजेश भारती, आदर्श यादव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश सोनकर, राज नरायन निराला, संजय यादव, शिव देवी, अशोक मिश्रा, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, रामजी मौर्या, राणा प्रताप सिंह, बब्बू चमार, अरशद अली, जुम्मन खान, छोटू केशरवानी, संजय सिंह, आयुष यादव, कौशिक कनौजिया, प्रिन्स राव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *