सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को 3 महीने आगे बढ़ाने की रखी मांग

समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को तीन महीने बढ़ाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को चि_ी लिखकर कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया को 3 महीने और बढ़ाने की मांग की है। घोसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा जनपद मऊ की विभिन्न विधान सभाओं में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्रित करना सुनिश्चित कराया जाये, रूदौली विधान सभा में एक दर्ज से अधिक पोलिंग स्टेशनों पर 2003 की मतदाता की सूची अपलोड करने व लखनऊ की पूर्वी विधानसभा के पोलिंग स्टेशन संख्या 130 व 131 पर 2003 की मतदाता सूची अपलोड करने और लापता 1100 मतदाताओं को तलाश कर पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *