Headlines

कई वार्डों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर महासफाई अभियान के दृष्टिगत वार्ड लक्ष्मी सागर नगर,मंगल पाण्डेय, मणिरामदास छावनी,शिवाजी नगर,संत रविदास नगर व राम मनोहर लोहिया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि गत 14 जुलाई से 21 जुलाई तक नगर सीमान्तर्गत वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर चिन्हित जी0वी0पी0 को विलोपित किये जाने तथा रिक्त स्थानों पर थीम आधारित वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देष दिए गये है।इसके क्रम में प्रतिदिन रोस्टर वार वार्डो को चयनित करते हुए वृहदस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत समस्त वार्डो में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये है।अभियान के सतत पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को नामित किया गया है जिसमें जी0वी0पी0 प्वाइन्ट,जल भराव वाले स्थलों को चिन्हित करते हुए सफाई की कार्यवाही की जा रही है।पार्षदों से भी इस महाभियान में अपनी सहभागिता करते हुए अपने निर्देशन में सफाई अभियान को सफल बनाये जाने का आवाह्न किया गया है।आमजन से भी स्वच्छता रखने व वर्षा ऋतु के दृष्टिगत संक्रामक रोगों के प्रति सजग रहने की अपील की गयी है।नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र में जी0वी0पी0 के स्थलों को चिन्हित किया गया है।सफाई अभियान के उपरान्त उन स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।इस अभियान के दौरान जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी,श्रीमती अंकिता शुक्ला,देवी प्रसाद राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद राजस्व निरीक्षक अनिल यादव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार,देवी प्रसाद शुक्ला राकेश कुमार वर्मा तथा विजयेन्द्र वर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *