व्यापारियों ने डाक अधीक्षक का जताया आभार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जरदोजी व्यवसायियों हेतु डाक विभाग की नई पहल प्रारम्भ की गई। जरदोजी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी के प्रतिष्ठान घोड़ा नखाश पर डाक अधीक्षक राम सागर शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के जरदोजी व्यवसायियों का माल पार्सल के माध्यम से फर्रुखाबाद से दिल्ली विशेष मेल मोटर द्वारा प्रेषण की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे डाक विभाग द्वारा जरदोज़ी व्यवसायियों द्वारा प्रेषित किए जाने वाली सामाग्री को सुरक्षित एवं गति शील रूप से दिल्ली प्रेषित किया जाना अब ज्यादा आसान हो गया है। इस संबंध में जरदोज़ी व्यवसायियों की बैठक में व्यवसायियों को संबोधित करते हुये अधीक्षक डाकघर फतेहगढ़ मण्डल राम सागर शर्मा ने विशेष जानकारी देते हुये बताया की फर्रुखाबाद से विशेष डाक वाहन 11:00 बजे रात्री को प्रस्थान करेगा, उन्होने यह भी बताया कि डाक विभाग पिछले लगभग 150 वर्षों से डाक का आदान प्रदान पूर्ण निष्ठा एवं गति शीलता से करने हेतु जाना जाता है। इसी क्रम में जरदोज़ी व्यवसायियों हेतु विभाग का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा तथा व्यवसायियों को सुलभ, सुनश्चित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित व्यवसाय करने में कारगर साबित होगा। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि यह डाक विभाग की पहल व्यापारियों के लिए अच्छी है। नगर अध्यक्ष इखलाक खां ने कहा कि अब जरदोजी व्यापारियों को माल भेजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब सीधे रात्रि ११ बजे तक यह सुविधा मिलेगी। महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने कहा कि जो महिलायें व्यापार करती है, उनको इस डाक सेवा से अपना सामान, पार्सल आदि भेजने में सुविधा मिलेगी। अब दिल्ली जाने वाले पार्सल व माल के लिए एक जगह निश्चित हो गयी है। जिसका हम व्यापारियों को लाभ लेना चाहिए। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने कहा कि इस सुविधा से व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहक भी लाभ उठा सकते है। जरदोजी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने डाक सेवा चालू होने पर डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम राजू, नेहा सक्सेना, सरदार जगदीप सिंह, रफत हुसैन के अलावा राजेश बाजपेयी, आनंद भदौरिया, सत्यप्रकाश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
शहर के जरदोजी व्यवसायियों को डाक विभाग का विशेष तोहफा
