12 को विशेष लोक अदालत व 9 को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित।

-तैयारी को लेकर आयोजित की गई प्री ट्रायल बैठक। समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में आगामी 12 अगस्त को एऩ० आई० एक्ट वाद के निस्तारण सम्बन्धी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसे लेकर एऩ० आई० एक्ट वाद से सम्बन्धित मजिस्ट्रेसी न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों को अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया है।विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद के निस्तारण को लेकर शनिवार को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा अपर जिला न्यायाधीश व जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव की देख-रेख में जनपद न्यायालय परिसर के संबंधित न्यायालयों में किया जायेगा।विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।प्राधिकरण सचिव श्री यादव द्वारा विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने तथा इसमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर एन० आई० एक्ट से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत को सफल बनाने का सुझाव दिया गया है।श्री यादव ने आम जनमानस से भी अपने-अपने विवाद आगामी 12 अगस्त को एऩ० आई० एक्ट वाद के निस्तारण सम्बन्धी विशेष लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर (कचेहरी) में पहुँचकर निस्तारण कराने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में वाद के निस्तारण के कई फायदे है जैसे विशेष लोक अदालत में विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाता है।विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर के सम्बन्धित न्यायालय में किया जायेगा जहां एऩ० आई० एक्ट से सम्बन्धित वाद लम्बित है।इसी क्रम में सचिव श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 09 सितंबर को जनपद न्यायालय परिसर में किया जायेगा जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।श्री यादव ने आम जनमानस से आपने विवाद आगामी 09 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर (कचेहरी) में पहुँचकर निस्तारण कराने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद के निस्तारण के कई फायदे है जैसे राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण से आप अपने बहुमूल्य समय व आर्थिक नुकसानी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *