विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान/अविष्कारों के बारे में दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विमेन इन साइंस ष्ह्वह्म्ह्लह्यद्ग4 ऑफ विकसित भारत रही। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 रुबी यादव ने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और उनके महत्वपूर्ण अविष्कारों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आज की नारी केवल घर.गृहस्थी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एप्लाइड साइंस तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हंै। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर वे भी अपने जीवन में एक सम्मानित मुकाम हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मिस प्रतिभा ने भौतिकी के क्षेत्र में महान वैज्ञानिक सी0वी0 रमन के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ0 रमन को उनके महत्वपूर्ण अनुसंधान मन प्रभाव के लिए जाना जाता है। जिसने विज्ञान जगत में भारत को गौरवान्वित किया। गणित के क्षेत्र में शकुंतला देवी जिन्हें मानव कैलकुलेटर की उपाधि मिली है उनके बारे में बताया और करियर काउंसलिंग के माध्यम से इसरो डीआरडीओ रिसर्चर आदि बनने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात अखिलेश चौरसिया ने वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) के क्षेत्र में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान तथा आधुनिक युग में विज्ञान के विभिन्न आविष्कारों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ0 मनीषा मिश्रा ने बी0ए0 एवं बी0एड0 की छात्राओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण और निरंतर अध्ययन के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 रूबी यादव ने छात्राओं को कौशल विकास के महत्व तथा नियमित रूप से समाचार पत्र पढऩे की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाचार पढऩे से सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलती है। इस प्रकार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।
के0डी0 बालिका डिग्री कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
