तेज रफ्तार बोलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, दो घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो की लापरवाही से बड़ी सडक़ दुर्घटना हो गई। बोलेरो चालक ने विपरीत दिशा से आते हुए दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोटरसाइकिल सवार 62 वर्षीय दिनेश कुमार वर्मा तथा उनके पुत्र 33 वर्षीय शिवम वर्मा निवासी मोहल्ला घुमना कोतवाली फर्रुखाबाद से राजेपुर की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार 50 वर्षीय बलवीर सिंह निवासी ग्राम उजरामऊ राजेपुर फर्रुखाबाद से अपने गांव उजरामऊ आ रहे थे। उसी दौरान बोलेरो का अज्ञात चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आ गया और दोनों मोटरसाइकिलों में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी हैए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि जाँच की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *