पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, पांच लोगों की मौत

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस पलट गयी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अचानक से पलट गई, जिस कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में लग गयी।

डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11 पॉइंट 4 गोसाईंगंज इलाके में हसनपुर के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बस पलट गयी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की आशंका थी, जिसके बाद बस को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ ने बताया कि थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल के पास लुधियाना से मोतिहारी बिहार जाने वाली डबल डेकर स्लीपर बस के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना मिली है। जिसके बाद तुरंत वहां टीम भेजी गई और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के हसनापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसे की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *