समृद्धि न्यूज। मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैलेंस बिगडऩे के बाद कार नहर में गिरी है। पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल उनके चचेरे भाई मोहित और अमित एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था।
वही गाड़ी लेकर निकला था। जैसे ही उनकी कार रात लगभग नौ बजे नगला देविया के निकट मोड़ पर पहुंची, तो अमित गाड़ी को तीव्र मोड़ पर घुमा नहीं पाया और गाड़ी लहराती हुई सीधे सडक़ किनारे रजबहे में गिर गई। आसपास के लोग कार को रजबहे में गिरता देख फौरन दौडक़र मदद के लिए पहुंचे। बताया गया है कि तेज रफ्तार और मोड़ घटना का कारण है। मृतकों में अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था, जिस कार से हादसा हुआ वह राहुल के भाई एडवोकेट सज्जन सिंह की थी।् स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने से पहले दो शवों को बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर अन्य दो शव बरामद किए गए।
मथुरा: नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की मौत
