
कुर्सी दौड़ में सोनम, सुलेख में लवली तथा बत्तख दौड़ में सत्यम रहे प्रथम
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दिव्यांग बच्चों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा कार्यालय पर किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
शुक्रवार को आयोजित हुईं खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में बत्तख दौड़, रस्साकसी, सुलेख कला और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को कुर्सी दौड़ में प्रथम सोनम, द्वितीय लवली तथा तीसरे स्थान पर पुष्पा देवी, सुलेख प्रतियोगिता में लवली यादव प्रथम, कृष्ण द्वितीय और मंगल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कला में प्रियंका प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय और तीसरे स्थान पर आशिक रहे।। बत्तख दौड़ में सत्यम प्रथम, ओंकार ने दूसरा स्थान और तीसरे स्थान पर लवी रही। रस्साकसी में प्रथम टीम विजेता में पुष्पा, ओमकार, शादिल और लबी द्वितीय स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर लवली, ईशान ,कृष्णा, आशिक की टीम रही। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक मनीष यादव, प्रदीप कुमार पाल, पंकज यादव, अवधेश कुमार कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण में खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।