हरदोई, समृद्धि न्यूज। शनिवार को स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जय प्रकाश रावत ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण,दीप प्रज्जवलन एवं गुब्बारे छोड़कर किया।खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर,एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए सांसद रावत ने कहा कि खेल स्पर्धा से मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है,इसलिए सभी खिलाड़ी अपनी क्षमता का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में विजय लक्ष्य प्राप्त करें। खेल महोत्सव में सांसद एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने श्री रावत को अवगत कराया कि इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में एथलेटिक्स,बालीवाल, फुटबाल,भारोत्तोलन,बैडमिंटन,जूडो, कबड्डी एवं कुस्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका यादव,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, डी.पी.आर.ओ. विनय कुमार,डीसी मनरेगा रवि प्रकाश जिला व्यायाम शिक्षक कृष्ण बिहारी अवस्थी,जिला ओलंपिक संघ की सचिव पूनम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति, एवं बेसिक शिक्षा विभाग,माध्यमिक शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग, महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जिला स्काउट गाइड तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि का इस स्पर्धा मे विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इस अवसर पर खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं स्कूलो के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।
खेल मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ाने में प्रेरणा देता है:- जय प्रकाश रावत
