फहीम शेख संवाददाता
समधन, समृद्धि न्यूज। गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैच का उद्घाटन करने पहुंचे सपा नेताओं का आयोजकों ने फूल मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़े की धुन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया मैच का फीता काट कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।
समधन नगर की पुलिस चौकी के नजदीक चला गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया जिसका उद्घाटन करने पहुंचे समधन के सपा नेता इरफान हुसैन,युवा नेता नगर पंचायत समधन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुजम्मिल उर्फ कबूतर व वसपा के छिबरामऊ विधानसभा प्रभारी सैय्यद उसैव अहमद वटटू के अलावा मुश्ताक अहमद भुट्टो ने टूर्नामेंट कार्यक्रम कार्यक्रम में पहुंच फाइनल मैच का सभी ने अलग-अलग बारी बारी से फीता काट उद्घाटन किया गया इसी दौरान कहा गया कि खेलों को खेल की भावनाओं से खेले खिलाड़ी ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी प्रतिभाओं में निखार भी आता है इसके साथ-साथ लोगों में आपसी भाईचारा कायम होता है।
इस अवसर पर उम्मीद हसन अल्लाह रक्खा, अब्दुल्ला खान,आरिफ (शीरू), नफीस बम्बईया, इमरान बन्ना, रूकसाद पहलवान, स्कोरर मोहम्मद सगीर, कमेन्ट्रर मोहम्मद आरिफ आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
खेलों को खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए : इरफान हुसैन
