
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महिलासभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह व नगर अध्यक्ष पूजा कठेरिया ने कैंडल मार्च का आयोजन किया। मणिपुर हिंसा और महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के चक्कर में भयंकर हिंसा की गई महिलाओं को निर्वस्त्र कर आतंकियों और गुंडे बदमाशों ने सड़क पर बेइज्जत किया और तथा उन्हें इसी अवस्था में घुमाया। उसके विरोध में शनिवार को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। घटना में शामिल सभी अपराधियों को मृत्युदण्ड दिलाने की मणीपुर के मुख्यमंत्री से मांग की।
