सपा के लोकसभा प्रभारी ने बाढ़ पीडि़तों को बांटे लंच पैकेट

ग्रामीण बोले: सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने मुसीबत के वक्त हमें अनदेखा कर दिया डा0 नवल किशोर शाक्य ग्रामीणों से बोले जरुरत पडऩे पर किसी भी वक्त हमें कर सकते हो फोन

फर्रुखाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बनासीपुर, करनपुर घाट, हमीरपुर परतापुर, माखन नगला, फुलहा, कुडरी, कालिका नगला आदि में पहुंचकर लंच पैकेटों का वितरण किया। वहीं बाढ़ पीडि़तों ने बताया कि मेरे घरों में पानी भरा है। हम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, हमारे पशु भूख से व्याकुल हो रहे हैं। इस क्षेत्र के सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने हम ग्रामीणों को नजर अंदाज कर दिया है। महिलाओं ने अपना दुख डा0 नवल किशोर शाक्य से प्रकट करते हुए बताया कि हम लोगों के पास खाना बनाने के लिए कोई ऐसी जगह सुरक्षित नहीं हैं जहां बाढ़ का पानी नहीं भरा है। महिलाओं कहना है कि मैं डा0 नवल किशोर का आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे आज तक कोई जनप्रतिनिधि देखने तक नहीं आया आप एक ऐसे समाजसेवी हैं जो जनता का दुख दर्द समझते हैं। डाक्टर ने राहगीरों रोड किनारे पशु चरा रहे लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। भूख से परेशान बकरियों को भी खाना खिलाया। डा0 ने बाढ़ से पीडि़त लोगों को अपना संपर्क कार्ड देकर कहा कि समस्या होने पर मुझे अवगत करायेंगे, आप की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा। इनके साथ विधानसभा प्रत्याशी कायमगंज रामसरन कटेरिया, संदीप यादव, संतोष यादव, एमपी शाक्य, अनिल यादव, धर्मवीर राजेश कुमार, विपिन, अवनीश, रेशम पाल, शिवपाल यादव, राजेश्वर कुशवाहा, देव सिंह यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीडि़तों को वितरित किये लंच पैकेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *