सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादे किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराए जाने की बात भी कही गई है। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।
किसानों के लिए सपा ने किए ये वादे
कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को एमएसपी। भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ किए जाएंगे। किसानों की सिंचाई मुफ़्त की जाएगी। कृषि ऋण की निगरानी करने और किसानों को नियमित आधार पर राहत प्रदान करने के लिए, भूमिहीन/किरायेदार किसानों सहित सभी छोटे और सीमांत किसानों (2.5 एकड़ से कम भूमि) के लिए 5000 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।, सभी कृषि प्रधान राज्यों में हर 10 किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना।, यूपी में गन्ना किसानों के लिए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 10000 करोड़ रुपये के रोलिंग फंड की स्थापना की जाएगी।
घोषणा पत्र में किये ये वादे
महिलाओं के लिए जीरो टॉलरेंस
ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे
2025 तक जाति आधारित जनगणना
2025 तक SC/ST और OBC के सभी सरकारी रिक्त पद भरेंगे
निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे
2029 तक भूख से मुक्ति
2029 तक गरीबी का पूर्ण उन्मूलन
किसानोंके लिए MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले पर
कानूनी गारंटी के रूप में सभी किसानों को MSP
भूमिहीन किसानों समेत सभी कृषि/किसान ऋण 2024 में माफ़ किए जाएंगे
किसानों की सिंचाई मुफ्त की जाएगी
भूमिहीन/किरायेदार किसानों समेत सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति महीने 5000 रुपए पेंशन
सभी कृषि प्रधान राज्यों में 10 किलोमीटर पर एक मंडी की स्थापना
यूपी के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान के लिए 10000 करोड़ रुपए के रोलिंग फण्ड की स्थापना
मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपए की जाएगी और काम के दिन 150 किए जाएंगे
मनरेगा की तर्ज पर श्री रोजगार गारंटी अधिनियम 2024
सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा
सभी के लिए राष्ट्रिय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा
युवाओंके लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक
मुफ्त राशन में गेंहू की जगह आटा
राशनकार्ड धारकोंको 500 रुपए का डाटा मुफ्त
पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को पार्टी माह 3000 रुपए पेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *