सपा की भोजपुर विधानसभा में SIR (मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर बैठकें सम्पन्न

 फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी  की  भोजपुर विधानसभा (195) के अंतर्गत SIR (मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायत में बैठकों का आयोजन किया गया।

  1. ग्राम नगला पंचम में सेक्टर प्रभारी पंकज यादव, जोन प्रभारी अजब सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें ग्राम प्रधान हरगोविंद, आकाश शाक्य (प्रभारी मोहम्मदाबाद) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  2. ग्राम काटिन्नना में BLA अजय प्रताप, बूथ अध्यक्षविजय कुमार एवं BLA  ओमपाल सिंह की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई।
  3.  ग्राम दाऊदपुर में BLA  रवि सिंह, दीपू श्रीवास्तव एवं विनीत राजपूत की सहभागिता रही।
  4. ग्राम नगला मोती में BLA  राकेश चंद गौतम,  रजत यादव एवं ऋषि पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
  5. नगर पंचायत खिमसेपुर में मोर सिंह राजपूत के आवास पर बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा— “SIR का कार्य लोकतंत्र को मजबूत करने की बुनियाद है। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि एक भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न कटे और हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहे।” बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने SIR कार्य को पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *