सपा की पीडीए जन चौपाल रजपालपुर व नगला फार्म में सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर के खिलाफ अमित शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जागरूकता माह की चौपाल सभा कायमगंज के रजपालपुर एवं नगला फार्म में सम्पन्न हुईं।
सपा नेता सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि भाजपा ने 2024 का चुनाव संविधान और लोकतन्त्र कों समाप्त करने कि घोषणा के साथ लड़ा, जिससे यह सिद्ध हो गया कि वह खुलकर पीडीए वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत आबादी संविधान के कारण ही प्रगति कर पाई है। जो भाजपा कि प्रभुत्ववादी विचार धारा के खिलाफ है। इसलिए यह साम्प्रदायिक ताकतें राष्ट्रवाद के बहाने पीडीए समाज का चौमुखी दमन कर रही है। हमें अपने विरोधी कि हर साजिश को फेल करना है और आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताना है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अम्बेडकर ने नौजवानो को बताया कि वह सोशल मीडिया का सही उपयोग करना सीखें, इस प्लेटफार्म पर भाजपा की आईटी सेल द्वारा झूंठी खबरें फैलाइ जाती हैं। प्रभारी बाबा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन खटीक मौजूद रहे। बैठक में दुर्गपाल जाटव, अजब सिंह जाटव, हीरा सिंह, जुगल किशोर माथुर, सुरेंद्र फौजी, पंकज कुमार, धीरज यादव, मनोज शक्या, पाईराम, अंकित गौतम, राजीव गौतम, रोहित पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *