सपा की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

 समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। अपनी तैयारी के अनुरुप अखिलेश यादव ने सोमवार को 11 और प्रत्याशियों की सूची कर दी है।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी नई सूची में मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह, गोंडा से श्रेया वर्मा के नाम है। गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *