सपा के प्रदेश अध्यक्ष छिबरामऊ में हुआ स्वागत

छिबरामऊ पूर्वी बाईपास पर स्थित आरिफ मंसूरी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जहां पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान भी मौजूद रहे इस दौरान अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का रईस अहमद मंसूरी, रंजू सिंह, हरिश्चंद्र पाल जिला अध्यक्ष, अशोक पाल फौजी, जेपी पाल, राम महेश पाल, सतपाल सिंह, सुघर सिंह पाल, देशराज पाल, जितेंद्र पाल सहित कई लोगों ने फूलमाला पहनकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार से स्वागत किया जिसके बाद विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद पहुंचे जहां पर गुरचरण की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका जो की 25 अगस्त 2024 को गायब हो गई थी जिसके बाद प्रियंका की मां निर्मला देवी और पिता गुरचरण करीब 6 माह से बराबर मुख्यमंत्री से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं डीजीपी कार्यालय तक चक्कर लगा लगा चुके हैं उसके बावजूद अभी तक पुत्री का नहीं लगा कोई भी सुराग पाल समाज से मामला जुड़ा होने के कारण समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भी पीड़ित के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *