
समृद्धि न्यूज। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजावारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित किया है। कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल यादव, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत, वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल के नाम शामिल है। इसके साथ ही अमरोहा में महबूब अली व रामअवतार सैनी का प्रभारी बनाया। कन्नौज और आजमगढ़ के धर्मेन्द्र यादव प्रभारी, बागपत से मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया है।

