
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में विकास खंड क्षेत्र के विद्यालय में एसआरजी ने पहुंचकर विद्यालय टीम के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुसैनपुर बांगर के प्राथमिक विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में एसआरजी वंदना रानी ने ग्रामीण तथा बच्चों के अभिभावकों तथा ग्रामीणों को बुलाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया तथा विद्यालय के आसपास गांव में रैली का भी आयोजन किया। जिसमें एसआरजी वंदना रानी तथा प्रधानाध्यापक सैय्यद आसिफ अली ने लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अभियान चलाकर जागरुक करते हुए मतदान करने के उद्देश्य बताएं तथा स्वच्छ व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील भी की। इस मौके पर अनुज कुमार ग्राम प्रधान तथा जुबेर अहमद सहित तमाम ग्रामीण तथा शिक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। ——————–
