हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास-प्रो.भट्ट

 जिले के प्रतिष्ठित अवध इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आगामी दो मार्च को आयोजित किया जाएगा विशाल गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास समाज में हर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस न्यास के द्वारा अब अयोध्या में भी विशाल ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन कर स्थानीय तथा पूर्वांचल के कई जिलों से आने वाले लोगों को हर प्रकार की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।रविवार को यह जानकारी गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रो.एम.एल. बी.भट्ट जी ने दी।वे न्याय से जुड़े लोगों के साथ शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।श्री भट्ट ने बताया कि यह विशाल स्वास्थ्य मेला आगामी दो मार्च को जिले के प्रतिष्ठित अवध इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।इस विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन,अवध प्रांत एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।निदेशक प्रो.भट्ट ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान, पीजीआई,कल्याण सिंह कैंसर संस्थान समेत विभिन्न ख्यातिलब्ध प्राइवेट संस्थाओं के चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे जो कि मरीजों का जांच,परामर्श और इलाज मुफ्त में करेंगे।इस दौरान चश्मा वितरण,आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड,पंजीकरण,आभा आईडी पंजीकरण आदि भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी,हेमाटोलॉजी,स्त्री रोग विभाग,अस्थि रोग,मानसिक रोग,नेत्र रोग,सर्जरी,डेंटल और बाल तो जैसे सभी विभागों के सीनियर चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के बेसिक ब्लड जांच की भी सुविधा यहां पर प्रदान की जाएगी।निदेशक श्री भट्ट ने बताया कि यह स्वास्थ्य मेला दर्शन नगर स्थित मेडिकल कालेज के बगल में अवध इंटरनेशनल स्कूल में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस विशाल स्वास्थ्य मेले में अयोध्या एवं लखनऊ के लगभग सौ वरिष्ठ चिकित्सक लगभग दो सौ पैरामेडिकल स्टाफ़ संचालित करेंगे।इस विशाल स्वास्थ्य मेले के प्रचार प्रसार के लिए रविवार को हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है।इसी क्रम में नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के सचिव डॉ शिवम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सामाजिक कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ एम्स भोपाल के निदेशक प्रो अजय सिंह,आयुर्विज्ञान संस्थान बीएचयू के निदेशक प्रो एस एन शंखवार,डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.सी.एम.सिंह आदि मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की तरफ़ से डॉ अभिषेक पांडेय एवं डॉ अभिषेक सिंह के साथ साथ इस मेले के आयोजन समिति के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *