समृद्धि न्यूज। 22 दिनों के निलंबन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होने पर तीर्थयात्री कटरा पहुंचे। खराब मौसम और सुरक्षा चिंताओं की वजह से यात्रा स्थगित कर दी गई थी। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पिछले महीने भीषण लैंडस्लाइड हुआ था। इस हादसे में जानमाल का व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ था।
STORY | J-K: Vaishno Devi pilgrimage resumes after 3-week halt
Amid chants of 'Jai Mata Di', the pilgrimage to Mata Vaishno Devi shrine atop Trikuta hills resumed in Jammu and Kashmir’s Reasi district on Wednesday, after a suspension of 22 days due to a devastating landslide… pic.twitter.com/GbrEv552FB
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2025
तकरीबन तीन दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही यात्रा मार्ग को भी रोक दिया गया था। 22 दिनों के बाद भक्तों के लिए खोल दिया गया है। जैसे ही श्री माता वैष्णो देवी शाइन बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रा बहाली की जानकारी साझा की। श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कटरा स्थित आधार शिविर के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मंगलवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शाइन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में लिखा, जय माता दी, माता वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर 2025 से दोबारा शुरू हो रही है।
#WATCH | Katra, J&K | Pilgrims reach Katra as Shri Mata Vaishno Devi Yatra resumes after 22 days of suspension.
The Yatra was suspended due to adverse weather and safety concerns. pic.twitter.com/FelAhMTdVO
— ANI (@ANI) September 17, 2025
