धूमधाम से मना सेंट पॉल्स ब्राइटन अकादमी का वार्षिक उत्सव

 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लूटी वाहवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ फादर हाबी येसु मसीह की प्रार्थना से शुरू हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि दिखलाई रेजीमेंट के रंजीत मेजर रंजीत सिंह और सूबेदार संदीप सिंह बैंक ऑफ़ बड़ौदा मैनेजर अमित सुमन का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ वार्षिक उत्सव का आरम्भ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना एवं स्वागत नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। बच्चों के द्वारा राजस्थानी नृत्य ने सभी आये हुए अतिथियों तथा अभिभावकों को उत्साह से भर दिया। छोटे बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा से मैजिक कर दिया। मोबाइल थीम डांस, शिव ताँडव, फनी डांस, सलाम इसरो, ऑपरेशन सिन्दूर, फोक डांस, हॉरर डांस का प्रस्तुतियों द्वारा सभी को उत्साहित कर गया। क्रिसमस नेटिविटी द्वारा बच्चों ने येशु मसीह के जन्म के महत्व को दर्शाते हुए अपनी नाट्य प्रस्तुति दी।विद्यालय निदेशक रोजीसन विश्वासी के उत्साही एवं अर्थपूर्ण भाषण ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष रिया विश्वासी ने अपना प्रेरणादायक विचारों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधिका रोहतानी विश्वासी विद्यालय के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत की गई सभी नाट्य प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रिंसिपल डॉक्टर अवधेश यादव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को साझा किया एवं विद्यार्थियों को दिशा निर्देश दिए। विद्यालय द्वारा उत्त्रीण छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया एवं छात्रवृति भी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के संचालन में अर्जुन कुमार पाठक, बिंदु द्विवेदी, अभिषेक, संजीव सिंह, मिस एकता, मिस ज्योतिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *