
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से स्टाफ नर्स की हुई मौत सीएचसी नवाबगंज में तैनात जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला कर्बला निवासी स्टाफ नर्स गुंजन पत्नी रवि सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली जिससे स्टाफ नर्स गुंजन की मौत हो गई वही पति को त्यागने पर घटना की हुई जानकारी देर रात्रि पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर पति के होश फाख्ता हो गए और पड़ोसियों समेंत थाना पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया पुलिस में जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका स्टाफ नर्स का मायका फर्रुखाबाद जनपद की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई तेरा में था।मृतका के परिजन भी फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स गुंजन पति रवि सिंह के साथ सीएचसी नवाबगंज परिसर में सरकारी आवास पर रहती थी।मृतका का विवाह 2015 में युवक रवि सिंह के साथ हुआ था और एक पंचवर्षीय पुत्र भी है।थाना नवाबगंज क्षेत्र में स्थित सीएचसी नवाबगंज परिसर के सरकारी आवास का मामला।
